वाहनों के परिचालन के समय स्क्रू पाइप पुल में होता है कंपन
फेनहारा में मडप्पा मोहन मन स्क्रू पाइप पुल अत्यंत जर्जर हो चुका है। बड़े वाहनों का परिचालन बंद है, जबकि छोटे वाहनों के गुजरने पर भी पुल में कंपन होता है। लोहे की छड़ें टायरों को पंचर कर रही हैं और पुल की स्थिति जानलेवा बन गई है। स्थानीय जनता की परेशानियाँ बढ़ रही हैं।

फेनहारा,निसं.। प्रखंड को पकड़ीदयाल अनुमंडल मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्यपथ पर स्थित मडप्पा मोहन मन स्क्रू पाइप पुल अत्यंत ही जर्जर हो चुका है। स्थिति यह है कि बड़े वाहन ट्रक आदि का परिचालन उक्त पुल से बंद है। छोटे वाहन ट्रैक्टर एवं चारपहिया वाहन का ही परिचालन उक्त पुल से हो पा रहा है। छोटे वाहन के गुजरने पर भी पुल में कंपन होता है। हालात यह है कि लोहे के चदरे के ऊपर ढाले गए कंक्रीट उखड़ कर गड्ढ़े में तब्दील हो गया है । कंक्रीट के अंदर लगे लोहे की छड़ से वाहनों के टायर पंचर हो जाते हैं।
उक्त नुकीले छड़ टायरों को काफी क्षति पहुंचा रहे हैं। पुल से भारी वाहन गुजरने पर काफी कंपन होता है। पुल के अप्रोच दीवार भी दबाव के कारण क्रैक स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। पुल के दोनों ओर की अप्रोच पथ उबर खाबड़ गड्ढे में तब्दील हो जानलेवा हो गए है। इससे हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। फेनहारा- शेखपुरवा - पकड़ीदयाल पथ आर ई ओ विभाग का महत्वपूर्ण पथ है जिसका लगाव शिवहर जिले से सीधा है। उक्त पथ में मारपा मन एवं मारपा कॉल में स्क्रू पाइप पुल का निर्माण हुआ वर्ष 1990 में तत्कालीन विधायक सह मंत्री सीताराम सिंह के प्रयास से हुआ था। पुल विभागीय उपेक्षा का शिकार बन कर रह गया है। पुल कभी भी किसी बड़े हादसे का सबब बन सकता है। मानकरवा पंचायत के पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि वशिष्ठ प्रसाद यादव ,समाज सेवी मनीष कुमार ने बताया कि उक्त पुल फेनहारा वासियों को अनुमंडल एवं जिला मुख्यालय को जाने का मुख्य मार्ग है। किंतु उदासीनता से स्थानीय जनता की परेशानी काफी बढ़ गई है।कई बार उच्चाधिकारियों का ध्यान पुल के संबंध में आकृष्ट कराया गया किंतु प्रगति शून्य है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


