
दो वर्ष पहले कर्नाटक गया मजदूर नहीं लौटा घर
हरसिद्धि के कनछेदवा वार्ड दो की अनीता देवी अपने पति टुनटुन महतो के लापता होने के बाद अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही है। पति की मजदूरी के लिए कर्नाटक गए टुनटुन का 7 जुलाई के बाद से कोई संपर्क नहीं हुआ। आर्थिक तंगी के कारण अनीता का एक विकलांग पुत्र भी एक माह पूर्व निधन हो गया।
हरसिद्धि, । थाना क्षेत्र के कनछेदवा वार्ड दो के रहने वाले टुनटुन महतो दो वर्ष पूर्व कर्नाटक मजदूरी करने गया, लेकिन वह वापस नहीं लौटा है। वापस आने के इंतजार में उसकी पत्नी अनीता देवी दो अबोध बच्चे के साथ मायके व ससुराल में भटक रही है। बच्चों के परवरिस करने के लिए पैसा नहीं रहता है। जिसके कारण अनीता का एक सात वर्ष का विकलांग पुत्र अरुण एक माह पूर्व दम तोड़ दिया। उसके बाद से अनीता अपने दो बच्चे निक्की कुमारी (5) व हिमांशु कुमार (3) को लेकर मायके संग्रामपुर के भीठारवा में अपने बूढ़े पिता लालबाबू महतो के यहां रह रही है।
बूढ़े पिता के सहारे जीवन यापन गुजर करने पर मजबूर है। अनीता ने बताया कि उसके पति टुनटुन महतो मार्च 2023 में मजदूरी करने कर्नाटक (मैसूर) गए। 7 जुलाई तक उनसे मोबाइल पर सम्पर्क रहा। लेकिन उसके बाद उनका मोबाइल बंद मिलने लगा। उनके अगल बगल रह रहे ग्रामीणों ने टुनटुन की काफ़ी खोजबीन की। कोई आता पता नहीं चला। इधर अनीता ने थाना में आवेदन देकर अपने लापता पति को खोजने की गुहार लगायी है। रोते हुए अनीता ने कहा कि मेरा सुहाग जरूर वापस लौटेगा। उसे भगवान पर विश्वास है। उसने कहा कि पति के नहीं लौटने से वह बूढ़े बाप के सहारे जी रही है। दो दो अबोध बच्चे की परवरिस करना मुश्किल हो रहा है। वह बूढ़े पिता के आगे बोझ बनी हुई है.

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




