ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीआपातकाल में लोकतंत्र की हुई थी हत्या : सांसद

आपातकाल में लोकतंत्र की हुई थी हत्या : सांसद

दुनिया के सबसे बड़ा लोकतंत्र के हम सब नागरिक हैं। यह बात देश का प्रत्येक नागरिक बड़े ही गर्व के साथ कहता है। इसी लोकतंत्र को 45 साल पहले आपातकाल का शिकार होना पड़ा था। लोकतंत्र की आत्मा की हत्या कर दी...

आपातकाल में लोकतंत्र की हुई थी हत्या : सांसद
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीThu, 25 Jun 2020 11:39 PM
ऐप पर पढ़ें

दुनिया के सबसे बड़ा लोकतंत्र के हम सब नागरिक हैं। यह बात देश का प्रत्येक नागरिक बड़े ही गर्व के साथ कहता है। इसी लोकतंत्र को 45 साल पहले आपातकाल का शिकार होना पड़ा था। लोकतंत्र की आत्मा की हत्या कर दी गई। इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी के लिए हिन्दुस्तान के लोकतंत्र को दुनिया के सामने बदनाम कर दिया था। यह बातें सांसद सह चेयरमैन रेलवे स्टैंडिंग कमेटी सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने भाजपा युवा मोर्चा द्वारा 25 जून आपातकाल दिवस के अवसर पर आयोजित जेपी सेनानियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मुगलों व अंग्रेजों की गुलामी का दंश झेलने वाला हिंदुस्तान पुन: एक परिवार की गुलामी का दंश 19 महीने तक झेला। 19 माह बाद लोकतंत्र फिर जीता। 25 जून का दिन आपातकाल का दिन था। इसे पूरे देश में काला दिवस के रूप में लोग मनाते हैं। इस अवसर पर मंत्री प्रमोद कुमार, विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ,श्यामबाबू यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, डॉ. लाल बाबू प्रसाद ,मार्तण्ड नारायण सिंह, पंकज सिन्हा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि यादव उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें