ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीबाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग

प्रखंड कार्यालय के सभा भवन में गुरुवार को अनुश्रवण समिति की बैठक हुई।बैठक में एकस्वर में उपस्थित सभी मुखिया ने कहा कि पूरा प्रखंड बाढ़ एवं जल जमाव से ग्रस्त है,सभी गांव में जो गरीब हंै और गांव के...

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीThu, 13 Aug 2020 11:33 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड कार्यालय के सभा भवन में गुरुवार को अनुश्रवण समिति की बैठक हुई।बैठक में एकस्वर में उपस्थित सभी मुखिया ने कहा कि पूरा प्रखंड बाढ़ एवं जल जमाव से ग्रस्त है,सभी गांव में जो गरीब हंै और गांव के निचले हिस्से में रह रहे हैं वे बाढ़ एवं अतिवृष्टि से त्रस्त हैं।

एक माह से लोगों को निकलना मुश्किल है। सरकारी सर्वे के अनुसार राहत नहीं देने से लोगो में आक्रोश है। इस दौरान, पूरे प्रखंड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की गयी। जिसका अनुमोदन करते हुए विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव ने अंचलाधिकारी रवि शंकर को पूरा प्रखंड बाढ़ प्रभावित घोषित करने का सर्वसम्मति प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजने का निर्देश दिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख विपुल कुमार ने कहा कि जिला से अनुमोदन के बाद ही पीड़ितों के खाते में राशि भेजा जाए।

मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष रानी देवी,सचिव बबिता देवी,मुखिया सतेंद्र सिंह, कपिलमुनि सहनी, गीता देवी,इंदु चौधरी,सपना देवी,मिथिलेश कुमार,डॉ दिनेश यादव,आशा प्रधान, गणेश बैठा,रामा कांत चौरसिया,अजय कुमार यादव,राजद अध्यक्ष शत्रुधन यादव,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नईम खान,सीपीआई नेता पूर्व मुखिया रामचंद्र कुशवाहा,भाजपा नेता अजय कुमार सिंह सहित अन्य थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें