किसान औने-पौने दाम पर बेच रहे धान

Jan 14, 2026 12:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

गोविंदगंज के अरेराज में पैक्सों द्वारा धान की खरीद में देरी के कारण किसान औने पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर हैं। महंगे बीज और सिंचाई के बावजूद, धान के दाम 1300 से 1400 रुपए प्रति क्विंटल तक गिर गए हैं। खरीदारों की कमी और बारिश से फसल को नुकसान ने किसानों की समस्याओं को बढ़ा दिया है।

किसान औने-पौने दाम पर बेच रहे धान

गोविंदगंज .। अरेराज में पैक्सों से धान क्रय विलंब से करने के चलते किसान औने पौने दाम पर धान बेच दिये है। किसान महंगे धान, बीज, सिंचाई,लेव कुनाई,यूरिया डीएपी खरीद कर खेती किए हुए थे। जब धान बेचने का समय आया तो बनिया 13 सौ से लेकर 14 सौ रुपए प्रति क्विंटल धान का दाम लगा रहा है। रबी की खेती समय पर करनी थी, पैक्स धान खरीद नहीं कर रहे थे तो किसान मजबूरी में धान बेच दिये। किसान गिरीश सिंह, डॉक्टर एन एन तिवारी, जगत नारायण प्रसाद, जय प्रकाश सिंह आदि ने बताया कि इस साल धान के बारिश में भीग जाने के कारण खेतों से उसे निकालने में काफी परेशानी हुई।

अब धान बेचने को लेकर परेशानी उठानी पड़ रही है। कोई खरीदार नहीं है। बनिया धान लेने को तैयार नहीं है। जैसे तैसे दाम कम करके बनिया से धान को बेचें हैं। सरकारी पैक्स खुले लेकिन धान बेचने के बाद। सलहां पैक्स के अध्यक्ष मुन्ना सिंह ने कहा कि अरेराज नप व रडिया पैक्स की भी खरीदारी की जा रही है। जितने किसान धान लेकर आएंगे सबकी धान ली जाएगी। बीसीओ छीतेंन्दर कुमार ने बताया कि ममरखा को मिश्रौलीया से टैग किया गया है। अभी तक 93 सौ क्विंटल धान की खरीदारी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsDelayed Rice Purchase by PACS Forces Farmers to Sell at Low Prices
;;;