Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsCycling Distribution and Awareness Program Held on National Road Safety Month
साइकिल वितरण व प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम

साइकिल वितरण व प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम

संक्षेप:

37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर कोटवा मुजफ्फरपुर टोलवे प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 30 बच्चों को साइकिलें दी गईं और 50 प्रतिभागियों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सड़क सुरक्षा की जानकारी भी साझा की गई।

Jan 20, 2026 12:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

चकिया। 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर क्यूब रूट्स फाउंडेशन द्वारा कोटवा मुजफ्फरपुर टोलवे प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से साइकिल वितरण व प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को परसोनी खेम टोल प्लाज़ा पर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिवहन अधिकारी निवेदिता कुमारी, चकिया एसएचओ मुन्ना कुमार तथा इंजीनियर रवि कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत कोटवा मुजफ्फरपुर टोलवे प्राइवेट लिमिटेड के परियोजना प्रमुख वरुण कुमार मिश्रा द्वारा सभी अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित करने के साथ की गई। इस अवसर पर उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी साझा किया। मंच संचालन कुमार मलिक किशोर ने किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम के अंतर्गत 30 बच्चों को साइकिलें वितरित की गईं । इसके साथ ही निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से कम्प्यूटर शिक्षा प्राप्त करने वाले 50 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए ।इस अवसर पर विवेक सिंह (सेफ्टी मैनेजर) एवं सरोज कुमार (प्लाज़ा मैनेजर) ने जानकारी दी कि सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत परियोजना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इन नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लगभग 700 से 800 लोगों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों एवं सुरक्षित व्यवहार के बारे में प्रभावी रूप से जागरूक किया गया। अपने संबोधन में जिला परिवहन अधिकारी निवेदिता कुमारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।