अंचलकर्मी समेत दो लोगों से 3.80 लाख की ठगी

Dec 22, 2025 11:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

मोतिहारी में साइबर फ्रॉड ने एक अंचल कर्मी और अन्य से 3.80 लाख रुपए की ठगी की। अंचल कर्मी का मोबाइल हैक कर उसके तीन क्रेडिट कार्ड से 2.43 लाख रुपए निकाले गए। वहीं, अजय कुमार प्रसाद के खाते से 1.37 लाख रुपए चोरी हुए। पुलिस ने अज्ञात अपराधियों पर एफआईआर दर्ज की है।

अंचलकर्मी समेत दो लोगों से 3.80 लाख की ठगी

मोतिहारी, निसं। साइबर फ्रॉडों ने एक अंचलकर्मी सहित दो लोगों से 3.80 लाख रुपए की ठगी कर ली। मामले में पीडि़तों ने साइबर थाना में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। इसमें अंचल कर्मी राज गौरव, पटना जिला के शाहजहांपुर निवासी, जो फिलहाल नगर थाना क्षेत्र के चांदमारी में रहते हैं। उनके मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर साइबर फ्रॉडों ने मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद उसके मोबाइल पर लगातार ओटीपी आने लगा तथा फ्रॉडों ने कॉल फॉरवार्ड कर लिया। इस दौरान उसके तीन क्रेडिट कार्ड से करीब 2.43 लाख रुपए की ठगी कर ली। साइबर फ्रॉडों ने ऑन लाइन शॉपिंग कर रुपए की निकासी की है।

इधर, घोड़ासहन थाना क्षेत्र के महदेवा खुरहिया गांव निवासी अजय कुमार प्रसाद के खाता से साइबर फ्रॉडों ने 1.37 लाख रुपए उड़ा लिया। मामले में अजय कुमार प्रसाद के बयान पर साइबर थाना मोतिहारी में अज्ञात साइबर फ्रॉडों पर एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें कहा गया है कि उनके मोबाइल का डिस्पले अचानक अंधेरा हो गया। इस दौरान साइबर बदमाशों ने उसके पे-फोन आइडी से कुल तीन बार में 1.37 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिया। साइबर डीएसपी अभिनव परासर ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।