महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 3.44 लाख की ठगी

Apr 07, 2026 11:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

मोतिहारी के ढाका थाना क्षेत्र में एक महिला को साइबर ठगी का शिकार होना पड़ा। उसे एक फर्जी सीबीआई अधिकारी ने फोन कर धमकाया और कहा कि उसके बैंक खाते में मनी लॉड्रिंग का मामला है। महिला ने डर के मारे 3,44,350 रुपए ट्रांसफर कर दिए। साइबर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है और जांच जारी है।

महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 3.44 लाख की ठगी

प्रियंरजन, मोतिहारी। ढाका थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को साइबर फ्रॉडों ने डिजिटल अरेस्ट कर 3,44,350 रुपए की साइबर ठगी कर ली। मामले में महिला के बयान पर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें बताया है कि उसके मोबाइल पर ह्वाट्रसएप कॉल आया। कॉल करनेवाले साइबर फ्रॉड ने खूद को सीबीआई का अधिकारी बताया। उसे धमकाते हुए कहा कि उसके बैंक खाते में किसी गलत जगह से पैसा आया है। मनी लॉड्रिंग के केस में उसे एक सप्ताह के लिए अरेस्ट करने की बात साइबर फ्रॉडों ने कही। फोन करनेवाले फर्जी सीबीआई के अधिकारी ने कहा कि उसके मोबाइल का क्रट्रोल वह ले लिया है।

साढे तीन लाख रुपए देने पर उसे छोड़ दिया जाएगा। इसके बाद महिला से साइबर फ्रॉडों ने अलग-अलग डेट पर 3,44,350 रुपए की साइबर ठगी कर ली। साइबर डीएसपी अभिनव परासर ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।