Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsCyber Fraud Teacher Loses 1 80 Lakh from Bank Account via Credit Card Scam

साइबर फ्रॉड ने शिक्षक के खाते से उड़ाए 1 लाख 80 हजार रुपये

मधुबन के शिक्षक संजीव कुमार के खाते से साइबर फ्रॉड के माध्यम से 1 लाख 80 हजार रुपए चुराए गए। शुक्रवार रात 9.13 बजे एक व्हाट्सएप ग्रुप के मैसेज पर क्लिक करने के बाद, 10 बार में पैसे कटने लगे। शिक्षक ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीSat, 28 Dec 2024 10:26 PM
share Share
Follow Us on

मधुबन,निज संवाददाता। साइबर फ्रॉड ने राजकीय मध्य विद्यालय बालक मधुबन के शिक्षक संजीव कुमार के खाते से क्रेडिट कार्ड के माध्यम 1 लाख 80 हजार रूपए उड़ लिए हैं। पीड़ित शिक्षक मधुबन पुरना बाजार के निवासी हैं। साइबर फ्रॉड कर 10 बार में 18-18 हजार रूपए इनके क्रेडिट कार्ड के माध्यम से उड़ाए गए हैं। घटना शुक्रवार की रात 9.13 बजे की है। इस मामले में पीड़ित शिक्षक ने ऑनलाइन साइबर क्राइम ब्रांच व मधुबन थाना को लिखित आवेदन दिया है। कहा है कि इन्होंने शुक्रवार की रात में एक प्रतिष्ठित व्हाट्सएप ग्रुप में आए एक मैसेज की लिंक को खोला। उक्त मैसेज पर सीएससी ग्रुप एपीके लिखा हुआ था। मैसेज खोलते ही इनके खाते से रूपए कटने लगे। बताया है कि इनके पास एसबीआई व आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड हैं। आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 50 हजार रूए व एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से 30 हजार रूपए की निकासी की गयी है। दोनों खातों से साइबर क्राइम कर 1 लाख 80 हजार रूपए उड़ाए गए हैं। उसके बाद इन्होंने टॉल फ्री नम्बर पर फोन कर होल्ड लगवाया। थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें