Cyber Fraud 4 44 Lakhs Withdrawn from Armaan Alam s Account in Six Transactions साइबर फ्रॉड ने खाते से उड़ाये 4.44 लाख रुपये, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsCyber Fraud 4 44 Lakhs Withdrawn from Armaan Alam s Account in Six Transactions

साइबर फ्रॉड ने खाते से उड़ाये 4.44 लाख रुपये

सिकरहना के मुड़ली गांव निवासी अरमान आलम के खाते से साइबर फ्रॉड ने मंगलवार को 4.44 लाख रुपये की निकासी की। यह निकासी छह बार में की गई और उन्हें इसकी जानकारी तब मिली जब अंतिम बार निकासी का मैसेज आया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीThu, 28 Aug 2025 02:17 AM
share Share
Follow Us on
साइबर फ्रॉड ने खाते से उड़ाये 4.44 लाख रुपये

सिकरहना। पचपकड़ी थाना क्षेत्र के मुड़ली गांव निवासी अरमान आलम के खाते से साइबर फ्रॉड ने 4.44 लाख रुपये मंगलवार को उड़ा लिये। यह निकासी उनके खाते से छह बार में की गयी है। उन्हें इस बात की जानकारी तब मिली जब अंतिम बार निकासी का उन्हें मैसेज मिला। तब उन्होंने अपने खाते की जांच करायी तो पता चला कि छह बार में उनके खाते से 4.44 लाख रुपये की निकासी कर ली गयी है। इसको लेकर उन्होंने साइबर थाना, मोतिहारी में शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने बताया कि निकासी के संबंध में न तो उन्हें कॉल किया गया और न ही कोई ओटीपी आया और उनके खाते से निकासी कर हो गयी।

इस घटना के बाद वे काफी सदमे में हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।