सीएस ने ऑनलाइन तलब की दवा स्टॉक की रिपोर्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

मोतिहारी के सदर अस्पताल और प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों को सीएस ने एईएस से संबंधित सभी दवाओं की रिपोर्ट ऑनलाइन देने का निर्देश दिया। अवकाश के दिन के बावजूद, दवा की रिपोर्ट समय पर भेजी गई। सदर अस्पताल में दवाओं का स्टॉक आ गया है, लेकिन कुछ आवश्यक दवाएं अभी भी खरीद की जा रही हैं।

सीएस ने ऑनलाइन तलब की दवा स्टॉक की रिपोर्ट

मोतिहारी, नसं। अखबार में प्रकाशित खबर के कुछ ही समय बाद सीएस ने सदर अस्पताल सहित सभी प्राथमिक चिकित्सा केंद्र से एईएस संबंधी सभी प्रकार की रिपोर्ट की जानकारी ऑनलाइन देने का निर्देश दिया। अवकाश के दिन होने के बाद भी सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर अस्पताल दवा स्टोर से कुछ ही घंटे में ऑनलाइन रिपोर्ट सीएस को भेजी गई। रिपोर्ट के अनुसार बहुत सारी दवा कल तक प्राप्त हो गई है। कुछ दवा जो एजेंसी में उपलब्ध नहीं है और आपूर्ति नहीं हो सकी। इसकी खरीदारी की गई है और खरीद की जा रही है। बताते हैं कि सदर अस्पताल में दवा का स्टॉक आ गया है।कुछ

दवा बी कॉम्लेक्स ड्राप सहित चार प्रकार की दवा और पीकू वार्ड जो एई एस का वार्ड भी है और कंट्रोल रूम भी है, वहां करीब 10 प्रकार की दवा अभी भी नहीं है, जिसकी खरीदारी की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।