Motihari News: चकिया : एक पशु चिकित्सक सात अस्पतालों के हैं प्रभारी
Motihari News: चकिया में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। यहां कोई पशु चिकित्सक नहीं है और अस्पताल में डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की कमी है। डॉ विनय कुमार, जो अस्पताल के प्रभारी हैं, बताते हैं कि मवेशियों के इलाज में बड़ी कठिनाइयाँ आ रही हैं। स्टाफ और संसाधनों की कमी के कारण समस्या बढ़ रही है।

Motihari News: चकिया। प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय चकिया की स्थिति बहुत ही चिंताजनक बनी हुई है। संपूर्ण अनुमंडल में एक भी पशु चिकित्सक पदस्थापित नहीं है। चकिया के सभी अस्पतालों में डॉक्टरों व कर्मचारियों की भारी कमी है, इसके साथ-साथ चकिया पशु चिकित्सालय में बुनियादी संसाधनों का भी अभाव देखने को मिला। डॉ विनय कुमार जो मधुबन मवेशी अस्पताल में पदस्थापित हैं और चकिया मवेशी अस्पताल में प्रभारी हैं। डॉ विनय कुमार चकिया सहित कुल सात अस्पतालों के प्रभारी हैं। डॉ विनय कुमार सप्ताह में तीन दिन चकिया अस्पताल में कार्यरत रहते हैं। डॉ विनय कुमार का कहना है कि अस्पताल में मवेशियों के इलाज में बहुत ही अधिक समस्या होती है।
अस्पताल में स्टाफ एक पशुधन सहायक, एक परिचारी और एक डाटा ऑपरेटर है। अस्पताल में चपरासी है किन्तु कंपाउंडर एक भी नहीं है। इस अस्पताल में डॉ और स्टाफ की काफी कमी पाई गई है। एफएमडी का टीकाकरण एक डॉक्टर और तीन अन्य स्टाफ के सहारे शनिवार से शुरू हुआ है। डॉ का कहना है कि स्टाफ और डॉ की कमी के कारण टीकाकरण में बहुत अत्यधिक परेशानियां हो रही है। अस्पताल में तबादला होकर भी अब तक एक भी डॉक्टर या अन्य स्टाफ नहीं आए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


