स्पोर्ट्स क्लब टीम ने बेतिया को हराया
मोतिहारी में स्वतंत्रता सेनानी रामदयाल प्रसाद साह की 53वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्पोर्ट्स क्लब और बेतिया के बीच क्रिकेट और फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। क्रिकेट में स्पोर्ट्स क्लब ने बेतिया को 107 रन से हराया। समारोह का उद्घाटन विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया। मैच का आनंद बड़ी संख्या में लोगों ने लिया।

मोतिहारी, एक प्रतिनिधि। स्वतंत्रता सेनानी रामदयाल प्रसाद साह की 53वीं पुण्यतिथि समारोह के उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स क्लब एवं बेतिया के बीच क्रिकेट मैच एवं फुटबॉल मैच (अंडर 12) का आयोजन किया गया। इसमें क्रिकेट में स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी ने बेतिया को 107 रन से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पुण्यतिथि समारोह का उद्घाटन स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष अमित सेन, सचिव प्रभाकर जयसवाल, प्रो जगदीश विद्रोही, सुरेश गुप्ता, वीरेंद्र प्रसाद, कैरम एसोसिएशन के सचिव मो जमील ने स्वतंत्रता सेनानी रामदयाल प्रसाद साह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप जलाकर किया। क्लब के अध्यक्ष अमित सेन ने फीता काट कर क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया।
फुटबॉल मैच का उद्घाटन पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण प्रसाद यादव ने फीता काट कर किया। इसमें स्पोर्ट्स क्लब ने 2-0 की बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद कोई टीम गोल नहीं कर सकी। खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरुस्कार पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण प्रसाद यादव ने दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने मैच का आनंद लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


