गांजा व थीन पेपर संग एक तस्कर गिरफ्तार

Feb 15, 2026 12:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

मोतिहारी में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने छापेमारी कर गांजा और मादक पदार्थ बरामद किए। बापूधाम स्टेशन के पास एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। रक्सौल बॉर्डर पर भी नशीली वस्तुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में करोड़ों रुपये की नशीली वस्तुएं जब्त की गईं और कई तस्कर गिरफ्तार हुए।

गांजा व थीन पेपर संग एक तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी। जिले में सूखे नशे के विरुद्ध एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। सूखा नशे का कारोबार करनेवालों पर कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर बापूधाम स्टेशन के समीप छापेमारी कर गांजा व मादक पदार्थ पीनेवाला थीन पेपर बरामद किया गया है। छापेमारी के क्रम में एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर नगर थाना के शांतिपुरी मोहल्ला निवासी बच्चा साह है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि छापेमारी के दौरान 10 पैक गांजा व 50 पीस मादक पदार्थ पीनेवाला थीन पेपर बरामद किया गया है।

पूछताछ के बाद गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। बॉर्डर पर तीन माह में करोड़ों रुपये मूल्य की नशीली वस्तुएं बरामद, आधा दर्जन वाहन जब्त: रक्सौल, हिसं। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित प्रमुख इंट्रीग्रेटेड चेकपोस्ट वाला रक्सौल बॉर्डर हाल के दिनों में नशीली वस्तुओं की तस्करी का बड़ा ट्रांजिट प्वाइंट बनता जा रहा है। पिछले तीन माह के दौरान पुलिस की लगातार छापेमारी में करोड़ों रुपये के अंतरराष्ट्रीय मूल्य की नशीली वस्तुओं की बरामदगी और एक दर्जन से अधिक तस्करों की गिरफ्तारी ने इस बात की पुष्टि कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार बीते तीन माह में 1051.116 किलोग्राम गांजा, 17.116 किलोग्राम चरस व भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त की गयी हैँ। वहीं 15 तस्कर गिरफ्तार किये गये हैं। जबकि 4 वाहन जब्त (दो लग्जरी कार, एक पिकअप, दो ट्रक) जब्त किए गए। वाहनों में राजस्थान नंबर की लग्जरी कारें और गुप्त तहखाने वाला ट्रक भी शामिल है, जिससे तस्करों के संगठित नेटवर्क की ओर संकेत मिलता है। डीएसपी मनीष आनंद ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत यह बड़ी सफलता मिली है। पुलिस का दावा है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी धराया मोतिहारी। सूखा नशा के विरुद्ध चल रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत शिकारगंज पुलिस ने कार्रवाई की है। इसके थाना के सिरोना गांव में छापेमारी कर पुलिस ने मादक पदार्थ के तस्कर शिवरतन साह को गिरफ्तार किया है। शिवरतन साह के दुकान में हुई छापेमारी में गांजा जैसा मादक पदार्थ 19 पुरिया, गोगो- 11 पीस, भांग का गोला 18 पीस, गांजा पीने/पिलाने वाला चिलम 25 पीस बरामद किया गया है। उक्त जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि जिले में सूखा नशा के विरुद्ध आगे भी अभियान चालाया जाएगा। इधर, गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;