केजीबीवी में नियोजन को काउंसिलिंग दो से
मुजफ्फरपुर में दो से पांच जून तक केजीबीवी में विभिन्न पदों के लिए काउंसलिंग होगी। मुख्य रसोइया, सहायक रसोइया और आदेशपाल के पदों के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शिड्यूल के अनुसार जिला स्कूल में उपस्थित होना होगा। काउंसलिंग में शामिल नहीं होने पर अभ्यर्थियों का दावा रद्द कर दिया जाएगा।

मुजफ्फरपुर। दो जून से केजीबीवी में नियोजन को लेकर काउंसिलिंग होगी। मुख्य रसोइया से लेकर अन्य पदों पर नियोजन होना है। डीईओ और डीपीओ ने निर्देश दिया है कि मेधा सूची में आए अभ्यर्थी अपने शिड्यूल के अनुसार जिला स्कूल में आयोजित काउंसिलिंग कैंप में शामिल होंगे। काउंसलिंग दो से पांच जून तक होगी। दो जून को क्रम संख्या एक से 226 तक मुख्य रसोइया के अभ्यर्थी, तीन को क्रम संख्या एक से 264 तक सहायक रसोइया के अभ्यर्थी, चार जून को एक से 230 तक आदेशपाल के अभ्यर्थी शामिल होंगे। पांच जून को वैसे अभ्यर्थी जो अति विशेष परिस्थिति में या किसी गंभीर कारण से काउंसिलिंग में नहीं आ पाए, वे साक्ष्य के साथ उपस्थित होंगे।
डीपीओ ने कहा कि मेधा सूची में आने के बाद भी जो अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल नहीं होते हैं, उनका दावा रद्द कर दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


