एनएच पर एसी लदा कंटेनर जला

Mar 09, 2026 11:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

सोमवार की सुबह कोटवा कदम चौक के पास एसी लदी एक कंटेनर में आग लग गई। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 को सूचित किया। पुलिसकर्मियों ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और अधिकांश सामान को बचा लिया। इस साहसिक कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत किया।

एनएच पर एसी लदा कंटेनर जला

कोटवा, निज संवाददाता। सोमवार की तड़के एसी लदी एक कंटेनर अचानक कोटवा कदम चौक के नजदीक एनएच पर धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें देख ग्रामीण भयभीत हो गए और घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। किसी डायल 112 को फोन किया। सूचना के 9 मिनट के अंदर कोटवा डायल 112 के चालक सैप जवान राजेश सिंह व पीटीसी बैरिस्टर सिंह यादव ने पहुंचकर अग्निशमन टीम को सूचना देते हुए कंटेनर पर लदे अधिकतर समानों को नीचे उतार कर बचा लिया। कंटेनर का केबिन पूरी तरह जल गया वहीं उसमें लदे कुछ सामान भी जल गए। हालांकि अग्निशमन की गाड़ी पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।

ऐसी लदी कंटेनर देहरादून से पटना के लिए जा रही थी। इस बीच होली के आसपास तकरीबन एक सप्ताह पूर्व ट्रक का चालक गोरखपुर में गाड़ी खड़ी कर छुट्टी पर चला गया। एक सप्ताह तक चालक वापस नहीं लौटा। इस बीच रविवार को दूसरा चालक ट्रक को लेकर पटना के लिए चला था। इतने बड़े कंटेनर और इतनी दूरी से आने के बावजूद काफी कम मात्रा में एसी लदे होने पर लोग कई प्रकार की चर्चाएं भी कर रहे हैं। अब यह पुलिस जांच में ही पूरा मामला सामने आ सकता है। बहरहाल इस मामले को लेकर थाने में कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया है कोई भी आवेदन इस बाबत उन्हें नहीं मिला है।वहीं डायल 112 के साहसिक कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने टीम को नगद राशि से पुरस्कृत किया है। एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को नकद राशि देकर उनका मनोबल बढ़ाया और कहा है कि उनकी तत्परता ने एक बड़ी घटना को टाल दिया जो अन्य पुलिस वालो के लिए अनुकरणीय है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।