
विद्यालय प्रधान पर घटिया भोजन देने व मारपीट का आरोप
फेनहारा थाने में इजोरवारा उर्दू प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने घटिया मध्याह्न भोजन की शिकायत की। छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाया कि उन्हें कीड़ा युक्त और कच्चा खाना दिया जाता है। जांच में...
फेनहारा, निज संवाददाता। फेनहारा थाने में राजकीय प्राथमिक विद्यालय इजोरवारा उर्दू फेनहारा के एक से कक्षा 5 तक की एक दर्जन छात्राएं विद्यालय में कीड़ा युक्त घटिया मध्याह्न भोजन परोसे जाने की शिकायत करने पहुंची। थानाध्यक्ष नीलम कुमारी ने सब इंस्पेक्टर नागमणि सिंह को मामले की जांच के लिए विद्यालय भेजा। वहां उपस्थित विद्यार्थियों व अभिभावकों ने विद्यालय में घटिया भोजन परोसे जाने का आरोप लगाया। छात्राओं ने स्कूल के प्रधानाध्यापक रंजय कुमार पर आरोप लगाया कि उन्हें कच्चा दाल,सब्जी और कीड़ा वाला खाना खाने को दिया जाता है। नहीं खाने पर या शिकायत करने पर उन्हें मारने,पीटने,नाम और हाजरी काटने का धमकी दिया जाता है।

इधर जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी नागमणि सिंह ने बताया कि भोजन की गुणवत्ता काफी खराब थी। उन्होंने बताया कि भोजन में कीड़ा नहीं पाया गया। विद्यालय में चावल चना व सोयाबीन की सब्जी बनी थी। इधर ग्रामीणों का कहना है केवल यही विद्यालय नहीं अपितु प्रखंड के अधिकांश विद्यालयों में वास्तविक उपस्थिति से कागजी उपस्थिति काफी अधिक दिखा। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कपिलदेव राम ने बताया की उक्त मामले की जांच की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


