ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीदिवाली व छठ के अवकाश के बाद खुले कॉलेज,लौटी रौनक

दिवाली व छठ के अवकाश के बाद खुले कॉलेज,लौटी रौनक

दीपावली व छठ पर्व की छुट्टी के बाद सोमवार से कॉलेज खुल गए। छात्र-छात्राओं के आने से कॉलेज कैम्पस में चहल पहल देखी...

दिवाली व छठ के अवकाश के बाद खुले कॉलेज,लौटी रौनक
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीWed, 06 Nov 2019 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

दीपावली व छठ पर्व की छुट्टी के बाद सोमवार से कॉलेज खुल गए। छात्र-छात्राओं के आने से कॉलेज कैम्पस में चहल पहल देखी गयी।

स्नातक तृतीय खंड की हुई परीक्षा: जिले के पांच केंद्रों पर स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा शांतिपूर्ण रही। प्रथम पाली में ग्रुप ए के एकाउंट, कारपोरेट, जंतु विज्ञान, रसायन शास्त्र, हिंदी, भूगोल, अर्थ शास्त्र तथा द्वितीय पाली में इतिहास, भौतिकी व उर्दू की परीक्षा हुई। एल एन डी कॉलेज में स्नातक में नामांकन क्लोज: शहर के एल एन डी कॉलेज में स्नातक के सभी विषयों में सीट फुल हो जाने के कारण नामांकन क्लोज कर दिया गया है। जानकारी प्राचार्य डॉ अरुण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि विषयवार नामांकन की सूची विश्वविद्यालय को भेज दी गयी है। इधर एम एस कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रदीप कुमार के अनुसार उनके यहां 6 से 9 नवंबर तक स्नातक प्रथम खंड में नामांकन लिया जाएगा। इधर, डॉ श्रीकृष्ण सिन्हा महिला कॉलेज से भी स्नातक प्रथम खंड में हुए नामांकन की सूचना विश्वविद्यालय को भेज दी गयी है। प्राचार्य डॉ रत्नेश आनंद के अनुसार,उनके यहां आर्ट्स के गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, इतिहास, अर्थ शास्त्र, व विज्ञान में जंतु विज्ञान में सीट फुल हो चुका है। रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, भौतिकी व कामर्स में कुछ सीटें रिक्त रह गयी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें