दुर्गा पूजा पंडाल बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

दुर्गा पूजा पंडाल बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

संक्षेप:

पताही थाना क्षेत्र के बाराशंकर में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए। घायलों का इलाज पताही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और सदर अस्पताल मोतिहारी...

Sep 14, 2025 06:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

पताही। पताही थाना क्षेत्र के बाराशंकर में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण को लेकर रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष के घायलों का इलाज पताही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया जिसमें से गंभीर रूप से घायलों को सदर अस्पताल मोतिहारी रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पताही थाना क्षेत्र के बाराशंकर गांव स्थित महारानी स्थान मंदिर परिसर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक पक्ष द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण कार्य शुरू किया गया जिसे दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताते हुए मना कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पंचों द्वारा बीच बचाव कर मामले को सुलझाने का प्रयास भी किया गया पर मामला बढ़ गया और दोनों पक्षो में जमकर लाठी,डंडे व लात घूंसे चलने लगे। जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और अन्य लोगों को भी चोटे आयीं । प्रथम पक्ष के लोगों का कहना था की विगत पंद्रह बीस वर्षो से वे लोग ग्रामीण के सहयोग से पूजा करते आ रहे हैं। पूजा पाठ का अधिकार सब का होता है । इसी बात को लेकर दोनों पक्ष उलझ गए और जमकर मारपीट हुई। इसको लेकर प्रथम पक्ष के अमरेश कुमार ने थाना को आवेदन देकर दूसरे पक्ष के लगभग एक दर्जन लोगों पर मारपीट व भरी सभा में जाती सूचक शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। प्रथम पक्ष के पृथ्वीवेश पासवान की स्थिति गंभीर बताई जा रही जिसको मोतिहारी रेफर किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के श्याम किशोर साह ने प्रथम पक्ष के लगभग डेढ़ दर्जन लोगों पर प्लानिंग के तहत एक मत होकर घर में घुस कर महिलाओं सहित सभी लोगों को मारपीट करने, नगद व सोने के आभूषण चुराने का आरोप लगाते हुए पताही थाना में आवेदन दिया है। दूसरे पक्ष के ओम कुमार को भी गंभीर चोट आयी है जिसका इलाज मोतिहारी में चल रहा है। घटना के बाद दोनों पक्षों के दर्जनों लोग उग्र होकर थाना पहुंचे जिन्हें थानाध्यक्ष बबन कुमार ने समझा बुझाकर शांत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि माहौल काफ़ी तनाव पूर्ण था जिसे समझा कर शांत किया गया है। दोनों पक्षो से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तनाव को देखते हुए गांव में चौकीदार नियुक्त कर दिए गए हैं।