Motihari News: डीएसपी के नेतृत्व में चकिया में चला सघन वाहन जांच अभियान
Motihari News: डीएसपी के नेतृत्व में चकिया में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया। मुख्य सड़क पर वाहनों की कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य मानकों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना वसूला गया। अभियान में 20 हजार रुपये की वसूल की गई।

Motihari News: चकिया। डीएसपी के नेतृत्व में शनिवार के दोपहर में चकिया में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। डीएसपी के नेतृत्व में थाना के समीप मुख्य सड़क पर वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान दोपहिया व चारपहिया वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य मानकों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया। जांच अभियान में कुल 20 हजार रुपये की राजस्व वसूली की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, ओवरलोडिंग और कागजात अधूरे पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि जिले के आदेश पर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सभी आवश्यक कागजात साथ रखने की अपील की। इस जांच अभियान में अपर थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार, एसआई मोहिनी कुमारी व सशस्त्र बल भी शामिल हुए।

