मां सिद्धिदात्री की हुई पूजा-अर्चना

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

चकिया में चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रोफेसर कॉलोनी में कन्याओं को भोग अर्पित किया गया और उपहार दिए गए। रामनवमी पर नागेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही, जहां उन्होंने जल अर्पित किया।

मां सिद्धिदात्री की हुई पूजा-अर्चना

चकिया। चकिया बाजार के सभी चौक-चौराहे सहित गली-मुहल्ले में चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। चकिया प्रोफेसर कॉलोनी के श्रद्धालुओं ने कन्याओं को बैठाकर उन्हें हलवा, पूरी, चना और सब्जी का भोग लगाया। भोग परोसने के बाद बच्चों को उपहार भी दिए गए, जिससे उनके चेहरे खिल उठे। नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी के अवसर पर प्रोफेसर कॉलोनी में स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही देखने को मिला। सभी श्रद्धालु अपने घर पर पूजा अर्चना करने के पश्चात नागेश्वर महादेव मंदिर में बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित करने के लिए दिखे।

सभी श्रद्धालुओं ने माता के जयकारा के साथ साथ भोलेनाथ का भी जयकारा लगाया। नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। सभी श्रद्धालुओं द्वारा कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री की पूजा एवं आराधना करने से जीवन के दुखों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।