ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीप्रमुख व उपप्रमुख की गई कुर्सी

प्रमुख व उपप्रमुख की गई कुर्सी

प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख पर लगा अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ। प्रखंड प्रमुख कुसमी देवी व उपप्रमुख धीरेन्द्र कुमार की कुर्सी चली गयी। जानकारी कार्यपालक पदाधिकारी सीओ अश्विनी कुमार ने दी। प्रखंड परिसर...

प्रमुख व उपप्रमुख की गई कुर्सी
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीWed, 29 Aug 2018 05:24 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख पर लगा अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ। प्रखंड प्रमुख कुसमी देवी व उपप्रमुख धीरेन्द्र कुमार की कुर्सी चली गयी। जानकारी कार्यपालक पदाधिकारी सीओ अश्विनी कुमार ने दी। प्रखंड परिसर स्थित प्रशिक्षण भवन में 34 समिति सदस्यों में 21 सदस्य उपस्थित थे। प्रमुख व उपप्रमुख सहित 13 सदस्य सदन मे अनुपस्थित थे।

इस विशेष बैठक की अध्यक्षता राजपुर की समिति सदस्य मीना देवी ने की । नीयत समय के एक घंटे विलंब से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुयी। इसके बाद मत विभाजन किया गया। 21 समिति सदस्यों मे 20 समिति सदस्यों ने प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। जब एक मत रद्द हो गया। वहीं उपप्रमुख पर लगे अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 20 सदस्यों ने मत दिया। जबकि एक मत अविश्वास प्रस्ताव के विपक्ष में गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग प्रमुख उपप्रमुख के चुनाव की तिथि तय करेगा। वहीं अपदस्थ उपप्रमुख धीरेन्द्र कुमार ने बताया यह बैठक प्रशासन की मिलीभगत से नियमों को ताक पर रखकर की गयी। इसलिये उनलोगों ने बैठक का वहिष्कार किया। इसके विरोध में वे लोग हाइकोर्ट जायेंगे। सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था थी। दण्डाधिकारी के रुप एमओ विजय सिंह चंदेल थे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान केसरिया इंस्पेक्टर एके अजाद व कल्याणपुर थानाध्यक्ष धीरज कुमार संभाले हुए थे। कल्याणपुर पुलिस के साथ पीपरा, मेहसी, केसरिया, डुमरियाघाट के पदाधिकारी व जवान सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुस्तैद रहे। मतदान के बाद विजयी समिति सदस्यों ने खुशी का इजहार किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें