शिविर में 51 करोड़ का ऋण वितरित

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

मोतिहारी में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने कृषि ऋण जनसंपर्क शिविर का आयोजन किया। मुख्य अतिथि डीएम सौरव जोरवाल ने जीविका समूह के सदस्यों को 51 करोड़ का ऋण वितरित किया। कार्यक्रम में बैंक के अधिकारियों ने कृषि विकास के प्रयासों की सराहना की और विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं की जानकारी दी।

शिविर में 51 करोड़ का ऋण वितरित

मोतिहारी। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय मोतिहारी की ओर से कृषि ऋण जनसंपर्क शिविर का आयोजन डॉ राजेंद्र प्रसाद सभा भवन में शनिवार को किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम सौरव जोरवाल , डीडीसी डॉ प्रदीप कुमार उपस्थित थे। डीएम ने जीविका समूह के सदस्यों को 51 करोड़ का ऋण वितरित किया । कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रमुख विवेक कुमार पाण्डेय व अग्रणी जिला प्रबंधक राजेंद्र कुमार पाण्डेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। डीएम अपने संबोधन में सेंट्रल बैंक के इस तरह के आयोजन की सराहना की ।

उनके द्वारा जिले में कृषि विकास में सेंट्रल बैंक के शाखाओं के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों का प्रशंसा किया गया। बैंक के मुख्य प्रबंधक सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय ने बैंक में संचालित विभिन्न कृषि ऋण योजना के बारे में ग्राहकों को विस्तार से बताया। जीविका समूह के सदस्यों ने-अपने अनुभव साझा किया। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक अभिनव आनंद तथा सत्येंद्र कुमार पाण्डेय उपस्थित हुए। जिला प्रबंधक राजेंद्र कुमार पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।