अरेराज के विभिन्न प्रतिष्ठानों में होली मिलन समारोह
अरेराज में होली के अवसर पर विभिन्न प्रतिष्ठानों और संगठनों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विधायक राजू तिवारी और पूर्व विधायक राजन तिवारी के नेतृत्व में कुर्ता फाड़ होली आयोजित की गई। सोमेश्वर नाथ संस्कृत उच्च विद्यालय में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें नृत्य और संगीत प्रस्तुत किए गए।

अरेराज। आपसी सौहार्द का महान पर्व होली के अवसर पर अरेराज के विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं संगठनों के सौजन्य से सोमवार को होली मिलन समारोह का अलग अलग आयोजन किया गया। गोविंदगंज विधायक राजू तिवारी एवं पूर्व विधायक राजन तिवारी के नेतृत्व में उनके पैतृक आवास ममरखा खजुरिया परिसर में कुर्ता फाड़ होली का आयोजन किया गया। क्षेत्र के संग्रामपुर, अरेराज एवं पहाड़पुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ फगुआ के ताल पर विधायक श्री तिवारी को नाचते गाते एवं झूमते देखा गया। सोमेश्वर नाथ संस्कृत उच्च विद्यालय अरेराज के प्रांगण में भी रविवार को होली मिलन समारोह का सफल आयोजन किया गया।
श्री सोमश्वर संगीत महाविद्यालय अरेराज में भी रविवार की शाम को होली गीत संगीत और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। देर रात्रि तक आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम कर होली मिलन समारोह में संस्था के निदेशक कृष्णा गुप्ता , राजेन्द्र मिश्रा , श्रीप्रकाश पाण्डेय विजय अमित , संत कुमार वर्मा, लोक गायक नवीन पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर होली समारोह का शुभारंभ किया। मौके पर ब्रजभूषण तिवारी, अमरेंद्र कुमार, ज्ञानरंजन तिवारी, रजनीश मिश्रा, कुमार मनीष, वसंत मणि, विजय कुमार, कमरूद्दीन अली रजक, सत्येंद्र कुमार, सुजीत कुमार, रामबाबू कुमार, सतीश भारद्वाज,आदर्श कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



