
संत विनोबा भावे की जयंती मनाई गई
महान संत आचार्य विनोबा भावे की जयंती के अवसर पर पताही प्रखंड के बोकाने कला गांधी प्रजापति पुस्तकालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पकड़ीदयाल एसडीओ कृतिका मिश्रा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा...
पताही, निज संवाददाता। महान संत आचार्य विनोबा भावे की जयंती के अवसर पर पताही प्रखंड के बोकाने कला गांधी प्रजापति पुस्तकालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पकड़ीदयाल एसडीओ (भा.प्र.से.) कृतिका मिश्रा उपस्थित रही। एसडीओ द्वारा सर्व प्रथम गांधी पुस्तकालय पहुंच महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।ततपश्चात आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सन्त विनोबा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक युग ऋषि थे। वे सर्वोदय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आजीवन समर्पित रहे। उनके रास्ते पर चलकर ही हम देश को एक नई दिशा दे सकते हैं।
साथ ही उन्होंने संस्था के संस्थापक श्री नारायण मुनि के द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा की। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित उपेंद्र पाण्डेय ने उक्त अवसर पर राष्ट्र कवि दिनकर की कविता सुनाते हुए कहा की संत विनोबा एक महान संत थे। और वे भूदान क्रान्ति का प्रणेता थे। संस्था के संयुक्त प्रभु प्रशान्त ने कहा कि आज उनके विचारों को जन जन को अपनाना चाहिए। मौके पर गौरीशंकर पाण्डेय, सुभाष यादव, नीतीश मिश्र, अवनीश कुमार, राकेश वर्मा, आलोक वर्मा,मंतोष राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




