प्रत्येक शनिवार को थाने में लगेगा शिविर
सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ते भूमि विवाद समस्या को निपटाने के लिए प्रत्येक शनिवार को अंचल अधिकारी हेमेन्द्र कुमार व थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर उग्रनाथ झा की उपस्थिति में शिविर का आयोजन किया जायेगा। ...
सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ते भूमि विवाद समस्या को निपटाने के लिए प्रत्येक शनिवार को अंचल अधिकारी हेमेन्द्र कुमार व थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर उग्रनाथ झा की उपस्थिति में शिविर का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी थानाध्यक्ष श्री झा ने दी।
उन्होंने बताया शनिवार देर शाम तक भूमि विवाद से जुड़े नौ मामलों की विवेचना की गयी। विवेचना पश्चात अनुपस्थित पक्ष को नोटिस जारी किया गया है।
शिविर में मुख्यत: कनना कौड़िहार बाईपास सड़क स्थित चर्चित जलन्दर यादव बनाम राजू महतो भूमि विवाद पर जमकर चर्चा की गयी व समीक्षा के बाद दोनों पक्ष को नोटिस जारी किया गया है। अगले शनिवार को पुन: उक्त मामले की सुनवायी कर मामले का निपटारा किया जाएगा।