Calm Returns to Nepal Border Cities Schools and Markets Reopen Amid Heightened Security वीरगंज समेत अन्य शहरों में विद्यालय और कार्यालय खुले, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsCalm Returns to Nepal Border Cities Schools and Markets Reopen Amid Heightened Security

वीरगंज समेत अन्य शहरों में विद्यालय और कार्यालय खुले

नेपाल के शहरों में शांति लौट आई है। बाजार और स्कूल सामान्य दिनों की तरह खुल गए हैं। वीरगंज में रात का कर्फ्यू जारी है, जबकि अन्य जिलों में निषेधाज्ञा हटाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीMon, 15 Sep 2025 03:00 AM
share Share
Follow Us on
वीरगंज समेत अन्य शहरों में  विद्यालय और कार्यालय खुले

रक्सौल,एसं। बिहार की सीमा से नेपाल के शहरों में शांति लौट आई है। बाजारों के साथ निजी-सरकारी स्कूलों और दफ्तर आमदिनों की तरह खुले। वीरगंज, कलेया, गौर, हेतौडा, भरतपुर, जनकपुर, रौतहट, सिरहा आदि में दुकानें खुलीं। सड़कों पर सरपट वाहन दौड़ने लगे हैं। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था अब भी चाक-चौबंद है। सेना व पुलिस की संवेदनशील जगहों पर गश्त जारी है। वीरगंज में रात का कर्फ्यू जारी है। जिलाधिकारी तोयनारायण सुवेदी की अध्यक्षता में हुई रविवार को जिला सुरक्षा समिति की बैठक में वीरगंज के खास इलाके को दंगाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया है। इस आदेश के तहत वीरगंज के घंटाघर चौक से लेकर गंडक चौक तक का राजमार्ग और पर्सा कारागार कार्यालय का परिसर दंगाग्रस्त क्षेत्र माने जाएंगे।

वीरगंज में सुबह 11 से रात 9 बजे तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी, जबकि रात 9 से सुबह 5 बजे कर्फ्यू जारी रहेगा। वहीं, बारा जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा वापस ले ली है। जिलाधिकारी प्रकाश पौडेल ने कहा कि जिले में अब सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल खुलेंगे।वीरगंज के सहायक जिलाधिकारी सुमन कार्की ने बताया कि सभी सरकारी कार्यालय आज से खुल गए हैं। क्षतिग्रस्त सरकारी कार्यालयों में सेवा शुरू करने का निर्देश दिया गया है। निजी-सरकारी स्कूल आज आंशिक रूप से खुले। सोमवार से इसके सुचारू संचालन की उम्मीद है। जिला अदालत में भी काम होने लगा है। वीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह ने रविवार को क्षतिग्रस्त महानगरपालिका का निरीक्षण किया और साफ-सफाई का निर्देश दिया। बॉर्डर पर दोनों ओर से बरती जा रही है चौकसी: वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गेट के बाहर नेपाल सेना की टुकड़ी, नेपाल एपीएफ और पुलिस की तैनाती की गई है। सीमा पर आवाजाही नियंत्रित है, जहां दोनों ओर से चेकिंग और आई कार्ड जांच के बाद ही आगे बढ़ने की अनुमति दी जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।