कुंडवा चैनपुर: व्यवसायी के घर से नकदी समेत 15 लाख की चोरी

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

कुंडवा चैनपुर के गोरगांवा गांव में व्यवसायी सुबोध ठाकुर के घर में चोरों ने रात में घुसकर 2.75 लाख नकद और 12 लाख के गहने चुरा लिए। सुबोध और उनकी पत्नी पटना गए थे, जबकि उनके भाई सतीश घर पर थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कुंडवा चैनपुर: व्यवसायी के घर से नकदी समेत 15 लाख की चोरी

कुंडवा चैनपुर। कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के गोरगांवा गांव में व्यवसायी सुबोध ठाकुर के घर में शुक्रवार रात घुसकर चोरों ने दो लाख पचहत्तर हजार नकद सहित करीब 15 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। सुबोध ठाकुर शुक्रवार सुबह ही पत्नी के साथ पटना गए थे। घटना के समय उनका छोटा भाई सतीश ठाकुर घर पर था। सतीश ने पुलिस को बताया कि प्रत्येक दिन की भांति वे रात को बरामदे में सोये हुए थे। रात 11 बजे पेशाब करने गेट खोलकर बाहर निकले। बाहर पहले से ही करीब एक दर्जन अपराधी जमा थे। अपराधियों ने सतीश को बंधक बनाकर मारपीट की और घर में प्रवेश कर गये।

आलमारी से दो लाख पचहत्तर हजार नकद सहित करीब बारह लाख के गहने लूट कर आसानी से फरार हो गये। अपराधियों ने सभी घरों में रखे आलमारी, ट्रंक आदि का ताला तोड़कर सामानों को इधर उधर फेंक दिया। अपराधी चेहरे पर मास्क पहने हुए थे। सबकी उम्र बीस से तीस वर्ष के आसपास थी। घटना की सूचना पाकर सुबोध ठाकुर शनिवार सुबह पटना से घर पहुंचे। सूचना पर कुंडवा चैनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच वैज्ञानिक तरीक़े से जांच को शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि अपराधियों की शिनाख्त की जा रही है। गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य स्रोतों को खंगाला जा रहा है,डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच मे जुट गयी है। कुछ संदिग्ध को पकड़ कर पुलिस पूछताछ भी कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा। इधर, डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि चोरी की घटना हुई है। एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉयड व टेक्निकल टीम को बुलाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।