फोर जी से फाइव जी सेवा अगले वर्ष तक होगी कन्वर्ट
मोतिहारी में बीएसएनल की बैठक हुई, जिसमें सांसद राधा मोहन सिंह ने कहा कि बीएसएनल 2025-26 में इबिटा पॉजिटिव होगा। अगले वर्ष सभी बीटीएस टावर को फोर जी से फाइव जी में बदला जाएगा। बाल्मिकीनगर सांसद सुनील कुमार ने इसे पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण बताया। बैठक में कई अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

मोतिहारी, एक संवाददाता। स्टेशन रोड स्थित बीएसएनल के सभागार में शुक्रवार को पूर्वी व पश्चिमी चंपारण दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता सांसद सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने की। सांसद ने कहा कि बीएसएनएल 2025-26 में इबिटा पॉजिटिव है। जो काफी सालों के बाद हुआ है। यह इबिटा पॉजिटिव व्यावसायिक मुनाफा हुआ है इसका कारण सरकार का बीएसएनल के प्रति सकारात्मक सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी बीटीएस टावर फोर जी से फाइव जी में अगले वर्ष तक कन्वर्ट हो जाएंगे। यह पूर्ण रूप से स्वदेशी होगा। वही बाल्मिकीनगर सांसद सुनील कुमार ने कहा कि पर्यटन की दृष्टिकोण से बाल्मिकीनगर का स्थान है।
वही सलाहकार समिति के शैलेन्द्र मिश्र अधिवक्ता ने मोतिहारी सिविल कोर्ट में बीएसएनएल की सेवा को और सुदृढ़ करने की मांग की। मौके पर बीएसएनल महाप्रबंधक मुजफ्फरपुर सुनील कुमार सिंह, परिचालन क्षेत्र प्रमुख मोतिहारी हरेंद्र कुमार, परिचालन क्षेत्र प्रमुख बेतिया शैलेन्द्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक महेश कुमार,यांत्रिक वित्त सलाहकार संजय कुमार, दूरसंचार के विकाश मिश्र, दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य प्रकाश अस्थाना, बबुआ जी सिंह, राकेश कुमार सिंह, योगेंद्र प्रसाद, मदन पटेल,पंकज कुमार सिन्हा , निखिल कुमार, आशीष रंजन सहित कई थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


