गबन में को-ऑपरेटिव बैंक का शाखा प्रबंधक गिरफ्तार
पकड़ीदयाल के को-ऑपरेटिव बैंक में 17 लाख 75 हजार रुपये के गबन के मामले में शाखा प्रबंधक अजय कुमार राउत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गबन तब उजागर हुआ जब बैंक में औचक निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि कैश वॉल्ट में केवल 38 हजार 180 रुपये मिले, जबकि रिकॉर्ड में 18 लाख से अधिक होना चाहिए था।

पकड़ीदयाल, निसं। को-ऑपरेटिव बैंक में 17 लाख 75 हजार रुपये से अधिक के गबन मामले में फरार चल रहे शाखा प्रबंधक अजय कुमार राउत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुजफ्फरपुर जिले के अंजय कुमार राउत को गिरफ्तार किया है। अप्रैल में मोतिहारी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आकिब जावेद और स्थापना प्रभारी कमलेश कुमार किसलय द्वारा पकड़ीदयाल शाखा के औचक निरीक्षण के दौरान सामने आया था। निरीक्षण के समय शाखा प्रभारी अजय कुमार राउत और शाखा सहायक अभय आनंद मौजूद थे। अधिकारियों ने बैंक में उपलब्ध नकद राशि का मिलान कोर बैंकिंग सॉल्यूशन में दर्ज राशि से किया।
जांच में पाया गया कि बैंक अभिलेखों के अनुसार शाखा में 18 लाख 13 हजार 363 रुपये 86 पैसे नकद होने चाहिए थे। हालांकि, कैश वॉल्ट के भौतिक सत्यापन में केवल 38 हजार 180 रुपये ही मिले। जांच टीम ने कुल 17 लाख 75 हजार 183 रुपये 86 पैसे की कमी दर्ज की, जिसे प्रथम दृष्टया गबन का मामला सामने आया था। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


