बारा बिशुनपुर और बरजी में बॉर्डर सील
सिवान, गोपालगंज और नेपाल में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के बाद मुजफ्फरपुर में इस बीमारी के संक्रमण की आशंका बढ़ गयी...
सिवान, गोपालगंज और नेपाल में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के बाद मुजफ्फरपुर में इस बीमारी के संक्रमण की आशंका बढ़ गयी है।
संक्रमण के बढ़ते संभावित खतरे को देखते हुए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने मोतिहारी सीमावर्ती राजेपुर थाना क्षेत्र के बाराविशुनपुर, बरजी में सीमा को सील कर दिया गया है। राजेपुर पंचायत के वार्ड नं.8 के वार्ड सदस्य नवरतन त्रिपाठी ,सुरेश शर्मा, अरुण तिवारी, त्रिलोकी नाथ उपाध्याय, बासदेव शार्मा, आनंद तिवारी ने बताया कि सीमावर्ती मीनापुर प्रखंड के पैगम्बरपुर में एक व्यक्ति कोरोना का संदिग्ध पाये जाने से राजेपुर व तेतरिया में लोगों को भय सताने लगा है। जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र शिवहर, मुजफ्फरपुर ,पूर्वी चंपारण सीमा को जोड़ता है। जबकि एन एच28 का भी सीधे जुड़ाव है।