Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsBJP Youth Front Hosts Budget Dialogue in Motihari Focus on Youth and Women Empowerment
बजट विकसित भारत की नींव रखने वाला : सांसद

बजट विकसित भारत की नींव रखने वाला : सांसद

संक्षेप:

मोतिहारी में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बजट संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद राधा मोहन सिंह ने बताया कि यह बजट विकसित भारत की नींव रखता है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में युवाओं और महिलाओं की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिससे उन्हें सशक्त बनाने का अवसर मिला है।

Feb 07, 2026 11:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

मोतिहारी, एक संवाददाता। नगर भवन में शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बजट संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष बब्लू पासवान ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि यह बजट विकसित भारत की नींव रखने वाला है। इसमें युवाओं व इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया गया है। सांसद ने कहा कि कई दशकों तक भारत के युवाओं में प्रतिभा और आकांक्षाएं होते हुए भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रासंगिक कौशल और सार्थक अवसरों तक सीमित पहुंच के कारण वे अपनी पूर्ण क्षमता का उपयोग नहीं कर पा रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रशिक्षण व्यवस्था और संस्थागत सहयोग में संरचनात्मक कमियों के चलते अनेक युवा देश की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति में सक्रिय भागीदारी से वंचित रह गए। जबकि उनमें योगदान देने की प्रबल इच्छा थी। सांसद श्री सिंह ने कहा कि बजट में सभी वर्गों का सकारात्मक रूप से ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को विकास के केंद्र में रखा गया। शिक्षा, सुधार, कौशल विकास, उद्यमिता और खेलों पर निरंतर ध्यान के माध्यम से पिछले एक दशक में अध्ययन, रोजगार और नेतृत्व के नए अवसर सृजित हुए हैं। इसी दृष्टिकोण से प्रेरित इन प्रयासों ने युवाओं को सशक्त बनाते हुए, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर प्रदान किया है। वहीं दूसरा कार्यक्रम गांधी कॉम्लेक्स में महिला मोर्चा द्वारा किया गया। अध्यक्षता मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीता शर्मा ने की। मौके पर सांसद श्री सिंह ने कहा कि लंबे समय तक महिलाओं की प्रगति वित्तीय स्वतंत्रता, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सार्वजनिक जीवन में प्रतिनिधित्व की सीमाओं से बाधित रही। परिवार और समाज में केंद्रीय भूमिका निभाने के बावजूद अनेक महिलाएं आर्थिक अवसरों और निर्णय प्रक्रिया से बाहर रहीं, जिससे उनके समग्र कल्याण और दीर्घकालिक सुरक्षा पर प्रभाव पड़ा। कहा कि पिछले एक दशक में महिलाओं को शासन और विकास के केंद्र में रखते हुए इस स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, मिशन शक्ति तथा लखपति दीदी कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के विस्तार जैसी पहलों से महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा, वित्तीय सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को मजबूती मिली है। ये प्रयास महिला नेतृत्वित विकास की दिशा में स्पष्ट बदलाव को दर्शाते हैं, जहां नारी शक्ति को एक सशक्त और समावेशी भारत की आधारशिला माना गया है। मछुआ आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, नगर निगम उप मेयर डॉ. लालबाबू प्रसाद, जिला सह मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष सुधांशु रंजन, महिला मोर्चा प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष मीना मिश्रा, महामंत्री महिला मोर्चा पूजा सिंह, उषा गुप्ता, महामंत्री युवा मोर्चा चंदन कुमार, सन्नी सिंह सहित कई थे।