Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsBJP Workshop in Chakia Celebrating PM Modi s Birthday with Community Service
भाजपा नगर मंडल व ग्रामीण मंडल की कार्यशाला

भाजपा नगर मंडल व ग्रामीण मंडल की कार्यशाला

संक्षेप: चकिया में भाजपा चकिया नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल की कार्यशाला हुई। विधायक श्याम बाबू यादव ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसमें स्वच्छता अभियान,...

Sun, 14 Sep 2025 01:09 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

चकिया,एसं। व्यापार मंडल में भाजपा चकिया नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विधायक श्याम बाबू यादव ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया व उनमें जोश भरा। कहा कि पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को जी जान से करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस 17 सितंबर को है। इसको लेकर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा। इसमें स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण, स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांगों का सम्मान, सांसद खेल स्पर्धा, वोकल फॉर लोकल का प्रचार प्रसार आदि का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके तहत 18 से 25 सितंबर तक घर-घर संपर्क अभियान चलाकर हम सभी कार्यकर्ताओं को हर घर में संपर्क करना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौके पर जिला महामंत्री संजय चौधरी, जिला मंत्री सियावर सिंह, संयोजक रोहित सिंह मौजूद थे।