
‘नौकरी नहीं देने वाले कर रहे नौकरी देने की बात
संक्षेप: पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रक्सौल में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा में कहा कि पिछले 20 वर्षों में नौकरी नहीं देने वाली पार्टी के नेता अब युवाओं को नौकरी देने का वादा कर रहे हैं।...
रक्सौल/पकड़ीदयाल, हिसं/निसं। बीस साल के शासन में एक भी नौकरी नहीं देने वाली पार्टी के नेता को युवाओं को नौकरी देने की बात करना सरासर बेमानी है। उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को रक्सौल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा व मधुबन विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ई.राणा रंधीर के पक्ष में आयोजित नामांकन सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके परिवार के प्रत्येक सदस्य पर वारंट है. वही आज सुशासन की बातें कर रहे हैं। बिहार एनडीए सरकार में रफ्तार पकड़ चुका है। बिहार में यदि विकास को गति देनी है तो एनडीए की सरकार को एक बार फिर मौका देना होगा।
रक्सौल में सभा को सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय ने की। मंच संचालन अजय पटेल ने किया। सभा को भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा ने भी संबोधित किया। प्रदीप सर्राफ, लालबाबू सिंह, उषा श्रीवास्तव, राकेश कुशवाहा, कन्हैया सर्राफ आदि उपस्थित थे। इधर, पकड़ीदयाल के यज्ञ स्थल मैदान में आयोजित सभा को यूपी सरकार के मंत्री नरेन्द्र कश्यप ,ढाका से भाजपा प्रत्याशी पवन जायसवाल , प्रत्याशी राणा रणधीर सिंह ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता भाजपा जिला संगठन के अध्यक्ष सुनील सहनी ने व संचालन आकाश गुप्ता ने किया। इस दौरान, जिला पार्षद संतोष सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर मंडल अध्यक्ष नीतेश सराफ,नगर पंचायत मुख्य पार्षद शंभू पासवान, वीरेंद्र सिंह,अशोक सिंह,परमा जायसवाल, मुरारी प्रसाद, किशोरी बैठा आदि सहित ने सभा को संबोधित किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




