कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने पर जोर
हरसिद्धि विधानसभा के हरपुरराय पंचायत के रानीछपरा गांव में भाजपा नेता दिलीप गुप्ता के आवास पर एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदीप गुप्ता ने की, जिसमें पूर्व मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने भाजपा की ताकत और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने मोदी के नेतृत्व की सराहना की और क्षेत्र के विकास का आश्वासन दिया।

हरसिद्धि, निसं। हरसिद्धि विधानसभा के हरपुरराय पंचायत के रानीछपरा गांव स्थित भाजपा नेता दिलीप गुप्ता के आवास पर भाजपाकी एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने की, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण के कारण बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर एक सशक्त और मजबूत पहचान बनाई है।
विधायक श्री पासवान ने कहा कि हरसिद्धि की जनता ने उन्हें जो स्नेह और आशीर्वाद दिया है, उसके वे सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने देंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


