ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीभाजपा ने नष्ट की देश की अर्थव्यवस्था

भाजपा ने नष्ट की देश की अर्थव्यवस्था

देश की खुशहाली का रास्ता गांव के खेत व खलिहान से होकर गुजरती है। किसानों को जबतक उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलेगा तबतक किसानों का भला होनेवाला नहीं...

भाजपा ने नष्ट की देश की अर्थव्यवस्था
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीSat, 29 Dec 2018 10:22 PM
ऐप पर पढ़ें

देश की खुशहाली का रास्ता गांव के खेत व खलिहान से होकर गुजरती है। किसानों को जबतक उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलेगा तबतक किसानों का भला होनेवाला नहीं है।

यह बातें पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह ने चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी वर्षगांठ व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 116 वीं जयंती पर शनिवार को फ्रेंड्स ऑफ आनन्द के बैनर तले ढाका में आयोजित ‘किसान महापंचायत में कहीं। उन्होंने कहा कि इसके लिए किसानों का इकट्ठा होना होगा और इसको लेकर आंदोलन चलाना होगा।

उन्होंने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा जुमले की पार्टी है। वह किसानों का अनाज नहीं खरीदकर दूसरे देशों से अनाज मंगाती है। किसानों ने खेतों में दाल उगायी और भाजपा की सरकार ने 30 लाख टन बाहर से दाल मंगा ली। 12 हजार करोड़ रुपये गन्ना का किसानों का बकाया है। भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था नष्ट कर दी। महापंचायत का आयोजन शिवहर लोकसभा क्षेत्र में किसान की समस्याओं, ढाका को जिला व कुंडवा चैनपुर को प्रखंड बनाने, फुलवरिया, अदौरी, बेलवा घाट पर पुल का निर्माण करने, पूर्व सांसद आनन्द मोहन की रिहाई की मांग को लेकर किया गया था।

राष्ट्रीय समता पार्टी (सेक्यूलर) सांसद डा. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि किसानों की सबसे बड़ी समस्या बाजार की है। बाजार का गुलाम किसान हो गया है। जबतक बाजार से किसानों को मुक्त नहीं किया जायेगा और स्वामीनाथन आयोग का फार्मूला लागू नहीं किया जायेगा । तबतक किसानों की समस्या दूर नहीं हो पायेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। महापंचायत में किसान नेता राकेश सिंह ‘टिकैत ने कहा कि बिहार में किसानों की हालत अन्य प्रदेशों की अपेक्षा काफी खराब है। यहां बड़े आंदोलन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गोस्वामी नाथन की रिपोर्ट के अनुसार सरकार फल व दूध का दर तय करें।

वहीं पूर्व सांसद लवली आनन्द ने शिवहर लोक सभा क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कही कि केन्द्र व राज्य सरकार यहां की जनता को छलने का कार्य कर रही है। धान की फसल सुख गयी लेकिन इसे सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वे यहां की समस्याओं को लेकर हमेशा आवाज उठाती रहेंगी। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत उनके परिवार को तंग व तबाह किया जा रहा है। इसके लिए वे आपलोगों के सहयोग से लड़ाई लड़ती रहेंगी तथा आनंद मोहन की रिहाई के लिए संघर्ष करेंगी। वहीं कार्यक्रम के संयोजक चेतन आनंद ने कहा कि यहां के किसानों को ठगा जा रहा है। किसान बेहाल हैं और बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। इन सबके जिम्मेवार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। इस बार बिहार की जनता इनसे हिसाब लेगी।

जबतक शिवहर की राह विकास की ओर नहीं दिखाई देगी तबतक वे लड़ाई लड़ते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार सिंह ने किया। वहीं कार्यक्रम को रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, पूर्व विधायक अच्यूतानंद सिंह, उमर अनवर फरीदी, कुलानंद यादव अकेला, ओमप्रकाश यादव, पवन कुमार बंसल, ममता कुमारी, दीपलाल कुशवाहा, अरूण पासवान, संजय यादव, संतोष सिंह, शहाबुदीन, कामेश्वर कुशवाहा आदि ने संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें