मधुबन में चोरी की बाइक के साथ चोर गिरफ्तार

Mar 30, 2026 12:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

मधुबन पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ बाइक चोर छोटू कुमार उर्फ लीलु दास को गिरफ्तार किया है। यह बाइक सीतामढ़ी के आकाश कुमार की थी, जो चोरी के बाद पुलिस ने बरामद की। बाइक चोर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और पुलिस अन्य चोरी की घटनाओं की जांच कर रही है।

मधुबन में चोरी की बाइक के साथ चोर गिरफ्तार

मधुबन,निसं। मधुबन पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बाइक चोर मधुबन मेला बाजार का छोटू कुमार उर्फ लीलु दास है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि मधुबन गांधी नगर के दिलीप चौधरी के यहां अपने ससुराल आए सीतामढ़ी जिला के आकाश कुमार की यामाहा बाइक गुरुवार की रात घर के दरवाजे से चोरी हो गयी। तहकीकात के क्रम में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की रात बाइक बरामद करते हुए बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। बाइक को गिरफ्तार अपने घर में छिपाकर रखा था। पूछताछ के बाद गिरफ्तार बाइक चोर को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के क्रम में बाइक चोरी की अन्य घटनाओं के सुराग मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। साथ ही छापेमारी भी शुरू कर दी गयी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।