
बिहार विकास की राह पर तेज गति से बढ़ने को तैयार : चिराग
संक्षेप: बिहार अब विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ने के लिए तैयार है। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि डबल इंजन सरकार से राज्य की तकदीर बदलेगी। उन्होंने राजू तिवारी के समर्थन में...
पहाड़पुर,निसं। बिहार अब विकास की राह पर तेज गति से आगे बढ़ने के लिए तैयार हो चुका है। जो गठबंधन अपने साथियों का सम्मान नहीं देता वह जनता के लिए स्पष्ट नीति का निर्माण कैसे करेगा। यह बातें पहाड़पुर उच्च विद्यालय के खेल मैदान में शनिवार को एनडीए समर्थित गोविन्दगंज प्रत्याशी राजू तिवारी के नामांकन सभा में पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कही। कहा कि एक लंबे समय के बाद बिहार को यह डबल इंजन की व्यवस्था मिली है। डबल इंजन की सरकार में कैसे किसी राज्य की तकदीर बदलती है ।

इसका उदाहरण बगल के राज्य उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। महिला सम्मान से लेकर बुजुर्गों का सम्मान, युवाओं को रोजगार के अवसर, किसान मजदूरों को कैसे उनका हक,अधिकार दिया जा सके इसको लेकर एनडीए सरकार दिन रात प्रयासरत है। कहा कि केंद्र में जब से एनडीए सरकार बनी है। तब से बिहार राज्य प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में रहा है। इसको लेकर केंद्र में सरकार बनने के बाद से 11 बार प्रधानमंत्री बिहार आ चुके हैं। 14 नवंबर को परिणाम के बाद एक बार फिर एनडीए की सरकार बनानी तय है। विकास की गति तेज होगी। उन्होंने जनसमूह से राजू तिवारी को विजयी बनाने की अपील करते हुए जीत का माला पहनाया। प्रत्याशी राजू तिवारी ने कहा कि कोविड काल में उनके नेता स्व.रामविलास पासवान ने प्रधानमंत्री से मिल कर 5 कि लो राशन मुफ्त देने का काम शुरू कराया था। आरजेडी पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार एक ऐसा राज्य है जिसमें रेल मंत्री ने नौकरी के बदले जमीन लेने का काम किया।एनडीए सरकार में 125 यूनिट बिजली फ्री आई तो बिजली बिल गांवों से बाहर हो गई। मौके पर लोजपा(रा) और एनडीए कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




