Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsBihar Public Service Commission Exam Scheduled on September 13 with 33 Centers
बीपीएससी की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 33 केंद्रों पर कल से

बीपीएससी की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 33 केंद्रों पर कल से

संक्षेप:

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 13 सितंबर को 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए जिले में 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों को सुबह 09:30 बजे रिपोर्ट करनी होगी...

Sep 11, 2025 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

- केंद्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को संयुक्त ब्रीफिंग में दिया गया निर्देश - 13 सितम्बर को 12:00 बजे से 02:00 बजे तक आयोजित होगी परीक्षा - परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए हैं कुल 33 परीक्षा केंद्र - परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सुबह 09:30 बजे करनी होगी रिपोर्ट - पूर्वाह्न 11.00 बजे के बाद परीक्षा केंद्रों में नहीं मिलेगा प्रवेश मोतिहारी, एक प्रतिनिधि। बिहार लोक सेवा आयोग, पटना की ओर से 13 सितंबर को 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र मोतिहारी शहर समेत तुरकौलिया, सुगौली, ढाका, बारा चकिया तथा अरेराज में निर्धारित हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन केंद्रों पर 20,124 परीक्षार्थी परीक्षा में हिस्सा लेंगे। परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक संचालित की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में डीएम सौरभ जोरवाल व एसपी स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त ब्रीफिंग की। साथ ही केंद्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए। बताया कि निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सुबह 09:30 बजे से परीक्षार्थियों का प्रवेश प्रारंभ हो जाएगा। पूर्वाह्न 11:00 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त सभी वीक्षक सहित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी समय से पहुचना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय सभी परीक्षार्थियों की कड़ाई से जांच(फ्रिस्किंग) की जाएगी। परीक्षा के सफल व शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर एवं सीसीटीवी कैमरे लगा जाएंगे। जिला नियंत्रण कक्ष एवं बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से परीक्षा संचालन की संपूर्ण गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। एडमिट कार्ड व पेन लेकर जा सकेंगे परीक्षार्थी :- परीक्षार्थी केवल एडमिट कार्ड और पेन लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करेंगे। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, घड़ी एवं अन्य किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस / गजट ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थियों के प्रवेश के बाद परीक्षार्थियों को आवंटित रोल नंबर के आधार पर बैठना होगा। जहां अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक सत्यापन एवं फोटोग्राफी भी कराई जाएगी। एक बेंच पर दो परीक्षार्थी के बैठने की व्यवस्था होगी। परीक्षा केंद्रों पर लागू रहेगी निषेधाज्ञा :- परीक्षा केंद्र पर किसी भी पदाधिकारी, दंडाधिकारी, वीक्षक व कर्मी को अपने पास मोबाइल फोन या अन्य किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को रखने की अनुमति नहीं है। सभी परीक्षा केंद्रों पर 500 गज की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के तहत संपूर्ण परीक्षा अवधि तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी। सभी केंद्राधीक्षकों को परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्ति वीक्षकों को अपने स्तर से ब्रीफिंग करने का निर्देश दिया गया। वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति रेंडाइजेशन के आधार पर परीक्षा केंद्र पर की जा रही है। प्रवेश द्वार पर लगेगा मेटल डिटेक्टर :- पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा राज्य की सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील परीक्षा है। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी परीक्षा की गंभीरता को ध्यान में रखेंगे। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर डीएफएमडी (मेटल डिटेक्टर) भी लगाया जाएगा एवं फ्रीस्किंग के लिए महिला सिपाही भी प्रतिनियुक्त रहेंगी। संयुक्त ब्रीफिंग में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता सुश्री प्रिया रानी, डीईओ राजन कुमार गिरि, सदर एसडीपीओ, वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार, यशवंत कुमार एवं डीपीओ माध्यमिक शिक्षा नित्यम कुमार गौरव सहित प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।