भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर: प्रेमकुमार

भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर: प्रेमकुमार

संक्षेप:

बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति कर रहा है। बिहार में 12 लाख युवाओं को रोजगार और कृषि उत्पादन में वृद्धि हुई...

Sep 16, 2025 01:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

मधुबन,निज संवाददाता। बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ.प्रेम कुमार ने रविवार की रात भाजपा कार्यालय मधुबन में पहुंचकर एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। अध्यक्षता गणेश भगत ने की। संचालन आशपुरन कुशवहा ने किया। मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विश्व में भारत प्रगति के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। बिहार राज्य में हवाई यात्राएं सरल हुई है। उद्योगों का जाल बिछाया जाके प्रति बिहार सरकार तत्पर है। बिहार में 12 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार दिया गया है व 38 लाख लोगों को काम मिला है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आने वाले दिनों में बिहार में पुन:एनडीए की सरकार बनेगी। वहीं विधायक राणा रंधीर सिंह ने कहा कि सरकार की योजना से बिहार में धान का उत्पादन 95 लाख मीट्रिक टन,मक्का का 85 लाख मीट्रिक टन, मछली का 9 लाख मीट्रिक टन,अंडा का उत्पादन 344 करोड़ हो गया है। मौके पर महंथ द्वारिका दास,लाल गिरी, रंजीत कुमार,अभिषेक कुमार,विनोद सिंह, सुनील कुमार सिंह,प्रमोद साहू, रविन्द्र तिवारी, मनीष पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे।