जवाबदेही से आगे बढ़कर काम करूंगा : मंत्री

Apr 08, 2026 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

बंटी मिश्रा, सुगौली। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने एक कार्यक्रम में कहा कि बिहार में विकास के लिए मुख्यमंत्री के कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने अगले वर्ष एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही और समाज में सौहार्द बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

जवाबदेही से आगे बढ़कर काम करूंगा : मंत्री

बंटी मिश्रा, सुगौली। विभाग की जवाबदेही मिलने के बाद आपने जो प्यार और विश्वास दिखाया है उसके लिए हम आपके ऋणी हैं। उनके काम करते सरकार से कभी कोई शिकायत हो तो सीधे उनसे मिलकर आदेश देने का काम करें। उक्त बातें मंगलवार को नगर के एक सभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कही। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में मुख्यमंत्री ने बिहार का जो विकास किया है, उसे सदियों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य सहित युवाओं के लिए रोजगार के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। अगले एक वर्षों में बिहार के एक करोड़ युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराया जाना है।

इसपर लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके लिए युवाओं पर भी एक बड़ी जवाबदेही है, जिससे समाज में सौहार्द और प्रेम बनी रहे इसका हमेशा ख्याल रखना है। बिहार को आदर्श राज्य बनाने की हर भूमिका में बिहार के लोगों को कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जुल्फिकार आफताब, प्रदेश महासचिव हिमांशु पटेल, पूर्व मुखिया विनोद ठाकुर, मामून अली सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।