Bihar JD U Leaders Mourn Sudden Demise of Gaurishankar Kanaujia a Dedicated Party Member उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के निधन पर शोक, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsBihar JD U Leaders Mourn Sudden Demise of Gaurishankar Kanaujia a Dedicated Party Member

उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के निधन पर शोक

बिहार के मोतिहारी में, जदयू के सदस्य गौरीशंकर कनौजिया के आकस्मिक निधन पर पार्टी नेताओं ने शोक व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष मंजू देवी ने कहा कि उनका संघर्षमय जीवन और समाजसेवा का समर्पण सभी के लिए प्रेरणा...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीWed, 13 Aug 2025 02:32 AM
share Share
Follow Us on
उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के निधन पर शोक

मोतिहारी। बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के सदस्य सह बिहार प्रदेश जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मुखिया गौरीशंकर कनौजिया के आकस्मिक निधन पर जिला जदयू नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। जदयू जिलाध्यक्ष मंजू देवी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के प्रति समर्पित सच्चे सिपाही श्री कनौजिया का संघर्षमय जीवन, सरल स्वभाव और समाजसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके निधन पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार,सांसद लवली आनंद, जिला संगठन प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक नंदकिशोर चौधरी,विधायक शालिनी मिश्रा,विधान पार्षद प्रो.विरेन्द्र नारायण यादव, डॉ.खालिद अनवर, पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद,विरेन्द्र सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक मोहम्मद ओबैदुल्लाह, मीना द्विवेदी, रजिया खातून, शिवजी राय, पूर्व विधानपार्षद सतीश कुमार, वरिष्ठ जदयू नेता प्रो.दिनेश चन्द्र प्रसाद,कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल, रतन सिंह पटेल, दीपक पटेल अधिवक्ता, हिमराज राम अधिवक्ता,भरत पटेल, शंभू कुशवाहा, राजकिशोर ठाकुर, रंजन सिंह पटेल,साकेत सिंह, दिव्यांशु भारद्वाज,जिला जदयू के प्रवक्ता जन्मेजय कुमार पटेल सरपंच, संजीव श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष दिवाकर कौशिक, महानगर अध्यक्ष प्रकाश चौधरी अधिवक्ता,वरिष्ठ जदयू नेता मिथिलेश सिंह, ब्रजेश श्रीवास्तव, अमरेन्द्र सिंह, यतिन्द्र कश्यप, विनय कुमार सिंह, कविन्द्र कुशवाहा, विशाल शाह आदि जदयू नेताओं गहरा शोक व्यक्त किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।