
वोट से ही आपकी व बिहार की हालत बदलेगी: बघेल
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहाड़पुर में जन आशीर्वाद सभा में कहा कि बिहार में बेरोजगारी, लूटपाट, खस्ताहाल अस्पताल, और कमजोर शिक्षा व्यवस्था जैसी समस्याएं हैं। उन्होंने एनडीए सरकार पर...
पहाड़पुर,निज संवाददाता। डबल इंजन की सरकार में बिहार में बेरोजगारी, लूटपाट, खस्ताहाल अस्पताल, कमजोर शिक्षा व्यवस्था,किसान के अनाज का अन्य राज्यों की तुलना में समुचित सरकारी दाम नहीं मिलना जैसी समस्याओं से जनता जूझ रही है।उक्त बातें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोविंदगंज विधानसभा से इंडिया गठबंधन समर्थित प्रत्याशी ई.शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय के पक्ष में पहाड़पुर उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित नामांकन एवं जन आशीर्वाद सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आपके वोट करने से ही आपकी और बिहार की हालत बदलेगी।एनडीए पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग वोट चोरी कर सरकार बनाना चाहते हैं।

इनके सरकार में किसानों के खाद का दाम दोगुना हो गया है,रसोई गई चार सौ से एक हजार में मिल रहा है । वहीं बिहार प्रदेश कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद डॉ अखिलेश सिंह ने कहा कि गप्पू राय आपके प्रतिष्ठा एवं सम्मान को कभी गिरने नहीं देंगे बल्कि आपके सम्मान को आसमान की बुलंदियों तक ले जायेंगे। कांग्रेस पार्टी कभी झूठा वादा नहीं करती है। सभा को प्रत्याशी श्री राय के अलावे पूर्व प्रत्याशी ब्रजेश पांडेय,हरिद्वार के विधायक काजी निजामुद्दीन अंसारी, पूर्व विधायक त्रिवेणी तिवारी, पूर्व प्राचार्य मदन प्रसाद,विजय कांत त्रिपाठी,विजय शंकर पांडेय, विश्वनाथ यादव,सुदामा सिंह,अनवर आलम अंसारी,ललन आजाद आदि ने संबोधित किया। मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सिंह,ललन आजाद, किरण कुशवाहा,आशुतोष सिंह,सैयद मुजफ्फर हुसैन,मजहर हुसैन,गया राय, राम तपस्या यादव,मुन्ना पांडेय आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




