आॅनलाइन मॉनिटरिंग में 22 शिक्षकों का लोकेशन जिले से बाहर पाया गया
बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने ई शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की। 22 शिक्षकों की उपस्थिति का लोकेशन जिला से बाहर पाया गया। सभी शिक्षकों का वेतन स्थगित कर दिया गया है और स्पष्टीकरण के लिए निर्देश दिए गए हैं।

मोतिहारी /अरेराज । शिक्षा विभाग बिहार सरकार द्वारा विकसित ई शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति का ऑनलाइन मॉनिटरिंग किया गया है। जिले के कुल 22 शिक्षकों की उपस्थिति का लोकेशन आउट ऑफ डिस्ट्रिक्ट पाया गया है। इनमें किसी का पश्चिम बंगाल के कूच बिहार, किसी का यूपी तो कई के पटना, मधुबनी, रांची,जहानाबाद आदि जगह पाया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरि ने तत्काल प्रभाव से गलत उपस्थिति दर्ज करने वाले सभी शिक्षकों का वेतन स्थगित कर दिया है। संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों को साक्ष्य आधारित स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए एचएम को अपने मंतव्य के साथ तीन दिनों के अंदर इसे कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
जिन शिक्षकों का लोकेशन आउट ऑफ डिस्ट्रिक्ट पाया गया है उसमें आदापुर प्रखंड के यूएमएस जमुनहर के परमानंद पंडित, जीपीएस मूर्तियां हिंदी के मोहम्मद मुस्तफा हसन, यूएमएस बखरी उर्दू के आलोक कुमार ,अरेराज प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नगदाहा के हेमंत कुमार,बंजरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बकुलहरा के जयप्रकाश कुमार,बनकटवा प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बिजवनी ईस्ट के विजय कुमार एवं माध्यमिक विद्यालय बूबानी पूर्वी के राकेश कुमार, चकिया प्रखंड के यूएचएस चिंतामनपुर के शशिभूषण प्रसाद उच्च माध्यमिक विद्यालय भैंसाहा के नेहा कुमारी , छौड़ादानों प्रखंड के जीपीएस के शिक्षक मनोज कुमार, चिरैया प्रखंड के महंत जय नारायण पुर हाई स्कूल के रविशंकर कुमार ,ढाका प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जटवालिया के मोहम्मद यूनुस,एवं रोही कुमारी, घोड़ासहन प्रखंड के जीपीएस महुई के अनिल राम, कल्याणपुर प्रखंड के सेकेंडरी स्कूल तेंनुआ के वैष्णवी कुमार, माध्यमिक विद्यालय बखरी के अमित कुमार ,राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय दिलावरपुर के आलोक कुमार ,केसरिया प्रखंड की उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय दक्षिणी हुसैनी के रवि रंजन कुमार, कोटवा प्रखंड के शिवहर अनूठा हाई स्कूल के हीरा मिश्र,एवं सूर्यप्रकाश, विश्वविद्यालय मधुबन प्रखंड के माध्यमिक विद्यालय नौरंगिया माधोपुर के शिक्षक नारेन मंडल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नन्हकार के इन्तेखार आलम खान के नाम शामिल है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


