
बंद चीनी मिलें होंगी चालू, एयरपोर्ट का टेंडर जल्द
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोतिहारी में विकास योजनाओं की घोषणा की। औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना, बंद चीनी मिलों का संचालन, रक्सौल एयरपोर्ट का टेंडर, और सदर अस्पताल का विकास शामिल हैं। 27 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को विशिष्ट अस्पताल बनाया जाएगा। खेल के लिए सेंटर ऑफ एक्सिलेंस और आदर्श विद्यालय खोले जाएंगे।
मोतिहारी, हिप्र.। सीएम नीतीश कुमार गांधी मैदान में आयोजित जन संवाद में कई विकास योजनाओं की घोषणा की। सीएम ने कहा कि मोतिहारी में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना कर नये उद्योग लगाये जाएंगे। मोतिहारी समेत बंद पड़ी चीनी मिलों को जनहित में चालू किया जायेगा। रक्सौल एयरपोर्ट को चालू करने के लिये एक माह के अंदर टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने का सीएम ने निर्देश दिया। वहीं मोतिहारी सदर अस्पताल को अतिविशिष्ट अस्पताल के रुप में विकसित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले के सभी 27 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को विशिष्ट अस्पताल बनाये जाएंगे। मोतिहारी में खेल के विकास के लिए सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की स्थापना होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले के 27 प्रखंडों में आदर्श विद्यालय व डिग्री कॉलेज खोले जायेंगे। वहीं जिले के सभी 396 पंचायतों में सुधा दूध बिक्री केंद्र भी खोला जाएगा। डेयरी उद्योग के विकास के लिए जिले के 275 गांवों में दूग्ध उत्पादन समिति का गठन किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय थ्री के तहत इन योजनाओं को पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जले के 07 लाख 81 हजार महिलाओं के खाते में दस दस हजार की राशि रोजगार के लिये भेजे गए है। रोजगार बढ़ाने के लिये महिलाएं आगे काम करेगी तो उसे दो लाख तक की राशि दी जायेगी। इसके पूर्व सीएम ने 138 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ व 34 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




