सहयोग पोर्टल से मिले आवेदनों की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर के लिए हेल्पलाइन नंबर 1100 और सहयोग पोर्टल sahyog.bihar.gov.in का उद्घाटन किया। यह शिविर हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें नागरिक अपनी शिकायतें ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं।

मोतिहारी, हिप्र.। सीएम सम्राट चौधरी ने सचिवालय के संवाद भवन से 19 मई से आयोजित होने वाले सहयोग शिविर से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1100 व सहयोग पोर्टल sahyog.bihar.gov.in का सोमवार को लोकार्पण किया । लोकार्पण से संबंधित कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारण किया गया। जिले के डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में उक्त कार्यक्रम को लाइव देखने के लिए व्यवस्था कराई गई थी । जहां डीएम सौरभ जोरवाल, एसपी स्वर्ण प्रभात सहित सभी जिला स्तरीय,अनुमंडल स्तरीय, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व कार्य विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे। हेल्पलाइन पोर्टल व सहयोग पोर्टल पर कर सकेंगे शिकायत: सात निश्चय पार्ट 3 के तहत सबका सम्मान जीवन आसान निश्चय के तहत लोगों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिये प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिसका शुभारंभ आगामी 19 मई से किया जायेगा। सहयोग शिविर से संबंधित जानकारी के लिए निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1100 जारी किया गया। शिकायतों व समस्याओं सम्बन्धी आवेदन के लिए ऑनलाइन व्यवस्था के तहत सहयोग पोर्टल का लोकार्पण किया गया । जिस पर कोई भी व्यक्ति अपनी समस्याओं का आवेदन ऑनलाइन अपलोड कर सकता है। जिसका 30 दिनों के अंदर निष्पादन किया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग भी की जा सकेगी।सहयोग शिविर में कोई आवेदन लंबित नहीं रहेगा: 19 नवंबर को जिला के सभी 27 प्रखंडों के दो-दो पंचायत में सहयोग शिविर लगाया जाएगा। डीएम ने निर्देश दिया कि अभी तक जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं उन सभी का निष्पादन कर दें। साथ ही प्राप्त आवेदनों को सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन करें। जो आवेदन निष्पादन किए गए हैं उसको भी सहयोग पोर्टल पर अपलोड कर देना है। सहयोग शिविर के दिन सम्बन्धित पंचायत का कोई भी आवेदन लंबित नहीं रहेगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


