Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsBihar Bandh NDA Leaders and Activists Protest in Chakiya Shops Closed
चकिया में निकाला जुलूस

चकिया में निकाला जुलूस

संक्षेप: एनडीए द्वारा बिहार बंद का असर चकिया में दिखाई दिया। विधायक श्याम बाबू यादव के नेतृत्व में महिला मोर्चा की सदस्य और एनडीए कार्यकर्ता चकिया में प्रदर्शन में शामिल हुए। सभी दुकाने बंद रहीं और एनडीए ने...

Fri, 5 Sep 2025 02:46 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

चकिया, एक संवाददाता। एनडीए द्वारा गुरुवार को बिहार बंद का असर दिखा। चकिया में विधायक श्याम बाबू यादव के नेतृत्व में महिला मोर्चा की सदस्य एवं एनडीए के नेता तथा कार्यकर्ता एनडीए के बंद के प्रदर्शन में शामिल हुए। एनडीए कार्यकर्ताओ ने नारा लगाते हुए चकिया सुभाष चौक से केसरिया रोड , साहेबगंज रोड ,मधुबन रोड, मोतिहारी रोड व मुजफ्फरपुर रोड में मार्च निकाला गया। सभी दुकाने स्वतः बंद दिखी। 12:00 बजे तक ही बंद का आह्वान किया गया था। आम जनों के सुविधाओं को देखते हुए एनडीए द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से बंद किया गया है। एंबुलेंस , कांवरियों या जरूरी कार्य वाले कोई भी व्यक्ति को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो इसका ख्याल रखा गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस अवसर पर एनडीए नेता शिव बंदिनी देवी, फुल कुमारी देवी, माला सिंह, सुनैना देवी , निर्मला देवी, रोहित सिंह, लखन पटेल , संदीप सुल्तानिया, सुधीर मिश्रा , शिवकुमार सिंह, नीरज यादव, गजेंद्र यादव, विकेश गुप्ता, रौनक श्रीवास्तव, संजय मोदी,पवन गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।