ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीबंगाल की भटकी महिला बरामद

बंगाल की भटकी महिला बरामद

बंगाल की भटकी एक महिला को गोविन्दगंज पुलिस ने शनिवार को पिपरा पंचायत से बरामद...

बंगाल की भटकी महिला बरामद
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीSat, 19 Sep 2020 11:43 PM
ऐप पर पढ़ें

बंगाल की भटकी एक महिला को गोविन्दगंज पुलिस ने शनिवार को पिपरा पंचायत से बरामद किया। बरामद महिला बंगाल के वर्दवान जिला की जोयना दास थी। पुलिस ने बरामद महिला को बेतिया महिला गृह में भेज दिया है।

पुलिस के पूछताछ में उक्त महिला ने जानकारी दी कि पारिवारिक विवाद को लेकर उसने अपने पति को छोड़ दिया है। वह दिल्ली में मजदूरी करती है। बंगाल से दिल्ली जाने के दौरान वह भूल से सिवान में उतर गयी। वहां से वह अरेराज व अरेराज से पिपरा पहुंच गयी। जहां एक परिवार ने उसे तीन चार दिनों से आश्रय दिया हुआ था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें