ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीबेतिया से पेशी के लिए आया बंदी हुआ फरार

बेतिया से पेशी के लिए आया बंदी हुआ फरार

मंडलकारा से रेलवे न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया बंदी विक्रम सहनी शुक्रवार की दोपहर पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। विक्रम सहनी पूर्वी चम्पारण के दरपा थाना क्षेत्र के बगही गांव का रहने...

बेतिया से पेशी के लिए आया बंदी हुआ फरार
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीFri, 22 Jun 2018 11:59 PM
ऐप पर पढ़ें

मंडलकारा से रेलवे न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया बंदी विक्रम सहनी शुक्रवार की दोपहर पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। विक्रम सहनी पूर्वी चम्पारण के दरपा थाना क्षेत्र के बगही गांव का रहने वाला है।

रेल थानाध्यक्ष अरुणदेव राय ने बताया कि विक्रम सहनी के फरार होने के मामले में सिपाही अभय कुमार गुप्ता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पूर्वी व पश्चिमी चम्पारण की पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार मोतिहारी रेल पुलिस ने 17 अप्रैल 2018 को विक्रम सहनी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में रेल थाने में एफआईआर दर्ज कर विक्रम सहनी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

इस मामले में शुक्रवार को उसकी पेशी होनी थी। मंडलकारा से पेशी के लिए सिपाही अभय कुमार गुप्ता उसे लेकर रेल न्यायालय पहुंचे। उसके बाद पेशी के लिए न्यायालय में ले गए। पेशी के बाद बाहर निकलते समय विक्रम सहनी सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें