Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsBank Employees Demand 5-Day Work Week Ahead of Nationwide Strike on January 27
बैंकिंग सप्ताह के लिए कर्मियों का प्रदर्शन

बैंकिंग सप्ताह के लिए कर्मियों का प्रदर्शन

संक्षेप:

मोतिहारी में बैंक कर्मचारियों ने 27 जनवरी को होने वाली हड़ताल के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्राहकों और आम नागरिकों का समर्थन मांगा। इस हड़ताल का उद्देश्य पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना है। हड़ताल के कारण सार्वजनिक और निजी बैंकों में कामकाज प्रभावित होगा।

Jan 20, 2026 11:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

मोतिहारी, नगर संवाददाता। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह के लिए बैंक कर्मियों ने मंगलवार को बैज धारण कर शाखाओ में प्रदर्शन किया। आगामी 27 जनवरी की हड़ताल के लिए ग्राहक व आम नागरिकों का समर्थन मांगा। बैंक कर्मचारी 27 जनवरी, को पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने और अन्य मांगों के लिए देशव्यापी हड़ताल कर रहे हैं। इसके कारण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों , निजी क्षेत्र के बैंक, ग्रामीण बैंक तथा सहकारी बैंक में कामकाज प्रभावित होगा । यह हड़ताल ऐसे समय में हो रही है जब 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) और सप्ताहांत के कारण बैंक पहले से ही बंद रह रहेंगे।

जिससे चार दिनों तक बैंकिंग सेवाएं बाधित हो सकती हैं। बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से मांग है कि रिजर्व बैंक, नाबार्ड, साधारण व जीवन बीमा कॉरपोरेशन और अन्य सरकारी संस्थानों की तरह बैंकों में भी पांच दिन काम हो। शनिवार को छुट्टी रहे। मौजूदा समय में दूसरे और चौथे शनिवार को मिलती है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के जिला संयोजक डीएन त्रिवेदी ने बताया कि मार्च 2024 में वेतन संशोधन समझौते में पांच दिवसीय बैंकिंग पर भारतीय बैंक संघ के साथ सहमति बनी थी। सरकार ने अभी तक इस पर अमल नहीं किया है। हड़ताल से पहले कर्मचारियों ने अब पांच दिनी बैंक हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जिसमें लाखों-लाख लोगों ने भाग लिया । बिहार प्रोविन्शियल बैंक ईम्पलाईज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस हड़ताल से सरकारी व निजी क्षेत्र के बैंकों के कामकाज पर असर पड़ेगा। स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव भारत भूषण ने बताया कि हड़ताल के दौरान बैंक शाखाएं तो बन्द रहेंगी परन्तु डिजीटल बैंकिंग सेवा व एटीएम खुले रहेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;